नेपाल पीएम प्रचंड ने फिर हासिल किया विश्वास मत, तीन महीने में दूसरी बार जीता फ्लोर टेस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 20, 2023, 06:30 PM IST

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने विश्वास मत जीत लिया। संसद में उपस्थित 262 में से 172 सांसदों ने समर्थन में वोट किया। जबकि 89 ने विरोध में और 1 ने मतदान में भाग नहीं लिया।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने सोमवार को नई सरकार के गठन के तीन महीने के भीतर दूसरे फ्लोर टेस्ट में जीत हासिल कर संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 172 वोट हासिल किए। अन्य 89 सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान किया जबकि एक ने मतदान में भाग नहीं लिया।

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Prachanda

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'

नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओवादी सेंटर, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनमोर्चा और आम जनता पार्टी ने उनके पक्ष में मतदान किया। सीपीएन-यूएमएल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने उनके खिलाफ मतदान किया। नेपाल वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी ने मतदान में भाग नहीं लिया।

End of Feed