10 बड़ी बातें: नेपाल में जमकर हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट, हर मंत्री हुआ Gen-Z के गुस्से का शिकार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

सोशल मीडिया पर सरकारी प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुए छात्रों के नेतृत्व वाले जेन-Z विरोध प्रदर्शन ने एक बड़े अभियान का रूप ले लिया, जो भ्रष्टाचार और आम लोगों के प्रति उदासीनता को लेकर ओली सरकार और देश के राजनीतिक अभिजात वर्ग की बढ़ती सार्वजनिक आलोचना से उपजा है। क्या-क्या हुआ अब तक नेपाल में जानते हैं 10 बड़ी बातें।

Crisis in Nepal: नेपाल एक गंभीर राजनीतिक संकट से जूझ रहा है युवा जनता ने पूरी तरह विद्रोह कर दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दूसरे दिन भी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया और संसद के साथ-साथ कई प्रमुख नेताओं के घरों में आग लगा दी। एक दिन पहले ही हिंसा में 19 लोगों की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर सरकारी प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुए छात्रों के नेतृत्व वाले जेन-Z विरोध प्रदर्शन ने एक बड़े अभियान का रूप ले लिया, जो भ्रष्टाचार और आम लोगों के प्रति उदासीनता को लेकर ओली सरकार और देश के राजनीतिक अभिजात वर्ग की बढ़ती सार्वजनिक आलोचना से उपजा है। क्या-क्या हुआ अब तक नेपाल में जानते हैं 10 बड़ी बातें।

Nepal crisis

नेपाल में युवाओं का विद्रोह (PTI)

1. प्रदर्शनकारियों की आगजनी और हिंसा

ओली के इस्तीफे के बाद भी कर्फ्यू और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और हिंसा जारी रखी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शांति और राष्ट्रीय एकता की अपील की। पौडेल ने एक बयान में कहा, मैं प्रदर्शनकारी नागरिकों सहित सभी से देश की कठिन परिस्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सहयोग करने का आग्रह करता हूं। शाम को नेपाली सेना ने संकट को सुलझाने के लिए शांति और बातचीत का आह्वान किया। लेकिन इसका कोई असर होता नहीं दिखा। सड़कों पर आगजनी, लूटपाट जारी रही।

End of Feed