Nepal Protest: नेपाल आंदोलन में अर्श से फर्श पर कैसे गिरे नेपाली PM ओली!-Video

Nepal 'GenZ' Protests: नेपाल में इस वक्त जेन ज़ी आंदोलन के लिए विलेन नंबर 1 बने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पूरी कहानी...

खड़ग प्रसाद शर्मा ओली उर्फ केपी ओली। चार बार नेपाल का प्रधानमंत्री रह चुका ये नेता अपने पद से इस्तीफा दे चुका है। वजह बनी है जेन जी प्रोटेस्ट। भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन महज 24 घंटे में ही प्रधानमंत्री सहित कई बड़े मंत्रियों के इस्तीफे करवा चुका है। मरने वालों की संख्या 19 पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के दुबई जाने की चर्चा है। लेकिन आखिर नेपाल में ऐसे हालात आए क्यों? क्या केपी शर्मा ओली का भविष्य भी शेख हसीना की तरह होने जा रहा है। नेपाल में इस वक्त जेन ज़ी आंदोलन के लिए विलेन नंबर 1 बने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पूरी कहानी हम जानेंगे। इस कहानी के ज़रिए आप नेपाल के राजनीतिक उथल पुथल की कहानी को भी बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।

Nepali PM KP Oli

खड़ग प्रसाद शर्मा ओली उर्फ केपी ओली (फाइल फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

मुश्किल बचपन और नक्सलबाड़ी आंदोलन

1952 में एक गरीब ब्राह्मण घर में पैदा हुए केपी शर्मा ओली का बचपन काफी तकलीफों से गुज़रा। चार साल की उम्र में ही मां का देहांत हो गया। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बंगाल के नक्सलबाड़ी आंदोलन से ओली प्रभावित हो चुके थे. उनके एक दूर के चाचा रामनाथ दहल की वजह से ओली पूरी तरह वामपंथ के आकर्षण में घिर चुके थे।

End of Feed