Nepal General Election: नेपाल में अबकी Gen-Z सरकार! RSP ने किया दो-तिहाई बहुमत का दावा, क्या बालेन शाह बनेंगे नेपाल के अगले PM?

नेपाल में हुए आम चुनाव के बाद मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बालेंद्र शाह (बालेन शाह) से जुड़ी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही है। पार्टी करीब 95 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस और अन्य दल काफी पीछे हैं। काठमांडू-1 सीट से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू नेउपाने ने जीत दर्ज की है।

Nepal General Election: नेपाल में हुए आम चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती चल रही है। 165 सीटों पर हुए चुनाव पर गिनती जारी है। बता दें कि वहां बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं तो मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना करने में समय गलता है। रुझानों में बालेन शाह की अगुवाई वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जबरदस्त जीत को ओर आगे बढ़ रही है। आरएसपी पार्टी समर्थकों का कहना है कि उनकी पार्टी को संसद में दो-तिहाई बहुमत मिला है, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

नेपाल चुनाव रिजल्ट 2026

नेपाल आम चुनाव में बालेन शाह की पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल की राजनीति में यह परिणाम बड़ा बदलाव माना जा रहा है। युवाओं के बीच लोकप्रिय बालेन शाह की पार्टी ने पारंपरिक दलों को कड़ी टक्कर दी और कई सीटों पर बढ़त बनाई।

End of Feed