नेपाल: Gen Z के विरोध प्रदर्शनों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 72 हुई, इनमें पुलिसवालों से लेकर कैदी तक शामिल

नेपाल की अंतरिम सरकार ने कहा कि सरकार घायलों का खर्च वहन करेगी और उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काठमांडू से शवों को अन्य जिलों में ट्रांसफर करने में सरकार मदद करेगी।

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में Gen Z विरोध प्रदर्शनों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने ANI को दी। मृतकों में 59 प्रदर्शनकारी, तीन पुलिस अधिकारी और 10 कैदी शामिल हैं जो भागने की कोशिश कर रहे थे।

nepal (1)

नेपाल में Gen Z विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हुई

मारे गए लोगों को 'शहीद' का दर्जा

इस बीच नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, सुशीला कार्की ने घोषणा की कि नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को 'शहीद' के रूप में जाना जाएगा और उनके परिवारों को 10 लाख नेपाली रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद अपने संबोधन में यह घोषणा की।

End of Feed