नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत; कई लापता, हाई अलर्ट पर 77 जिलों के प्रशासन

Nepal Floods and Landslides: नेपाल में चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं

Nepal Floods and Landslides: नेपाल में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, भयानक बाढ़ और जगह-जगह हुए भूस्खलन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस आसमानी आफत ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश मौतें भूस्खलन की वजह से हुई हैं। भूस्खलन (NDRRMA rainfall warning Nepal) की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि बाढ़ से 4 और लगातार हो रही बारिश जनित घटनाओं में 3 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई।

Nepal floods and landslides

नेपाल में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से मची भारी तबाही

एएनआई के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 24 से 27 सितंबर के दौरान नेपाल के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। नवलपरासी के दुमकुआली में सबसे अधिक 455.2 मिमी बारिश हुई, जबकि पोखरा और तनहुं में भी 400 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस आपदा से देश भर में 247 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, जबकि 260 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं और 80 से अधिक मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त, बागलुंग जिले के निशीखोला गांव में सुबह हुए भूस्खलन में मकान ढहने से चार और लोगों की दबकर मौत हो गई।

End of Feed