नेपाल की भीषण बाढ़ में फंसे कई भारतीय, तमिलनाडु के 37 और पश्चिम बंगाल के 32 श्रद्धालुओं समेत 130 से अधिक भारतीय लापता

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ-साथ भारत के कई राज्यों—तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

Nepal Floods: नेपाल के मध्य जिलों में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई तीर्थयात्रियों सहित 130 से अधिक भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं, जबकि कई अन्य अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों में संचार लाइनें पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ लापता लोगों की जानकारी जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल प्रशासन, सेना और भारतीय विदेश मंत्रालय की टीमें संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चला रही हैं

Nepal flood

नेपाल में भीषण बाढ़

विदेश मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

End of Feed