दुनिया

Nepal Flood: टी-शर्ट लहराकर मांगी मदद, हेलिकॉप्टर ने यूं बच्चे को मौत के मुंह से खींच निकाला; रेस्क्यू का VIDEO देख रह जाएंगे दंग!

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच एक बच्चे के रेस्क्यू का मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाढ़ से घिरे मकान की छत पर फंसे बच्चे ने अपनी टी-शर्ट हवा में लहराकर हेलिकॉप्टर से मदद मांगी। इसके बाद नेपाल सेना का हेलिकॉप्टर उसके करीब पहुंचा और बच्चे ने लैंडिंग स्किड पकड़कर जवान की मदद से हेलिकॉप्टर में चढ़कर अपनी जान बचाई। जोखिम भरे इस रेस्क्यू ऑपरेशन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Image

Nepal Flash Flood: टी-शर्ट लहराकर मांगी मदद, हेलिकॉप्टर की स्किड पकड़कर बचा मासूम; देखें खतरनाक VIDEO। @MarioNawfal X handle

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई बाढ़ ने अब तक 600 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दी है। हजारों लोग लापता है। वहीं, अनगिनत लोग बेघर हैं। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को अपने घरों से बाहर तक भागने का मौका नहीं दिया। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों को उनके घरों से रेस्क्यू किया जा रहा है। ऐसा ही एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बाढ़ के तेज बहाव से घिरे एक मकान की छत पर फंसा बच्चा अपनी टी-शर्ट लहराकर मदद की गुहार लगाता नजर आया। कुछ ही देर बाद नेपाल सेना का हेलिकॉप्टर वहां पहुंचा और जवान की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

टी-शर्ट उतारकर हवा में लहराने लगता बच्चा

वीडियो में बच्चा बाढ़ से घिरे मकान की छत पर खड़ा दिखाई देता है। चारों तरफ पानी का तेज बहाव है और उसके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। तभी उसे आसमान में एक हेलिकॉप्टर दिखाई देता है। बच्चा तुरंत अपनी टी-शर्ट उतारकर उसे हवा में लहराने लगता है, ताकि रेस्क्यू टीम का ध्यान उसकी तरफ जाए।

हेलिकॉप्टर करीब आया तो बढ़ गया खतरा

बच्चे के संकेत को देखकर नेपाल सेना का हेलिकॉप्टर मकान के करीब पहुंचता है और छत के ऊपर मंडराने लगता है। जैसे-जैसे हेलिकॉप्टर नीचे आता है, बच्चा उसकी ओर बढ़ता है। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर की लैंडिंग स्किड पकड़ लेता है। विमान में मौजूद एक सेना का जवान उसकी ओर हाथ बढ़ाता है। बच्चा जवान का हाथ पकड़कर खुद को ऊपर खींचता है और आखिरकार हेलिकॉप्टर में चढ़ने में कामयाब हो जाता है।

गौरतलब है कि यह पूरा रेस्क्यू बेहद जोखिम भरा था। नीचे बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा था और जरा सी चूक बच्चे की जान ले सकती थी। जैसे ही जवान बच्चे को सुरक्षित हेलिकॉप्टर के अंदर खींच लेता है, वहां मौजूद लोगों के बीच राहत की लहर दौड़ जाती है। वीडियो में लोगों को खुशी से चीखते और तालियां बजाते सुना जा सकता है।

नेपाल सेना की हो रही तारीफ

इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर क्रू और जवान की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस ऑपरेशन को बेहद जोखिम भरा बताते हुए पायलट और रेस्क्यू टीम के कौशल की सराहना की है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article