'पेपर लीक वालों को नहीं, 15 करोड़ से ज्यादा आम यूजर्स को मिली सजा', देश में टेलीग्राम बैन पर पावेल ड्यूरोव ने जताई नाराजगी

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकार और NTA का कहना है कि यह फैसला नए पेपर लीक की वजह से नहीं, बल्कि परीक्षा से जुड़े फर्जी संदेशों, कथित पेपर लीक दावों और संगठित फ्रॉड नेटवर्क को रोकने के लिए लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रोक 22 जून तक लागू रहेगी और कुछ फीचर्स पर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

नीट यूजी पेपर लीक (NEET-UG 2026) री-एग्जामिनेशन से पहले परीक्षा से जुड़ी अफवाहों, फर्जी संदेशों और कथित नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले पर टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) ने प्रतिक्रिया दी है।

telegram ceo

टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव ने भारत में बैन पर जताई नाराजगी। AP

पावेल डुरोव ने X पर पोस्ट किया कि भारत के IT मंत्रालय ने एक हफ्ते के लिए टेलीग्राम पर बैन लगा दिया क्योंकि कुछ यूजर्स ने परीक्षा के लीक हुए सवाल शेयर किए थे। इससे भारत में टेलीग्राम के 15 करोड़ से ज्यादा आम यूजर्स को सजा मिल रही है, न कि उन लोगों को जिन्होंने परीक्षा का मटीरियल लीक किया था। और इस बैन से कुछ भी नहीं रुका। लीक्स दूसरे एप्स पर चली गईं।'

End of Feed