न दूध, न अंडा...UAE में PM मोदी के लिए था ऑल वेज मीन्यूः जानिए, स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स और डेसेर्ट में क्या था

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 15, 2023, 08:14 PM IST

Narendra Modi UAE Special Menu: पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यूएई की सार्थक यात्रा संपन्न की। दोनों देशों ने हमारी धरती को बेहतर बनाने के लक्ष्य के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। मैं महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को उनकी ओर से गर्मजोशी से की गई मेजबानी के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

Narendra Modi UAE Special Menu: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में खास मीन्यू तैयार किया गया था। शनिवार (15 जुलाई, 2023) को अबू धाबी में मीन्यू के तहत उन्हें पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। राष्ट्रपति महल कस्र-अल-वतन में बैंक्वेट लंच का आगाज हरीस (गेहूं) और खजूर के सलाद से हुआ। ये चीजें स्थानीय सब्जियों के साथ परोसी गईं और उसके बाद मसाला सॉस में ‘ग्रिल्ड (भुनी)’ सब्जियां परोसी गई थीं।

Modi UAE Special Menu

Narendra Modi UAE Special Menu: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

आगे गणमान्य व्यक्तियों को फूलगोभी और गाजर तंदूरी के साथ काली दाल और स्थानीय गेहूं परोसी गई। यही नहीं, इसके साथ स्थानीय मौसमी फल भी परोसे गए। भोज की व्यंजन सूची पर लिखा था, ‘‘सभी भोजन शाकाहारी हैं। ये वनस्पति तेल से तैयार किए गए हैं और इसमें कोई डेयरी या अंडा उत्पाद नहीं हैं।’’

End of Feed