अमेरिका: दक्षिणी इडाहो के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर सहित कई लोगों की मौत

इस हमले में हमलावर सहित कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत लोगों में हमलावर भी शामिल है।

US Shooting: अमेरिका में दक्षिणी इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग इलाके के पास स्थित प्रसिद्ध 'इन-एन-आउट बर्गर' (In-N-Out Burger) रेस्टोरेंट में अंधाधुंध गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में हमलावर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत लोगों में हमलावर भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है। हिक्स ने कहा, यह बेहद अराजक दृश्य था। हम अभी भी पीड़ितों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल हमें विश्वास है कि अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है।

US shooting

इडाहो में अंधाधुंध गोलीबारी (File photo)

ट्विन फॉल्स शहर के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी इडाहो में एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

End of Feed