2023 में UK जाने वालों में भारतीय रहे सबसे आगे, इन कामों के लिए मिला वीजा, टॉप 5 में ये देश

ब्रिटेन में प्रवास करने वाले लगभग 85% लोग यूरोपीय संघ के बाहर से थे। चीनी, पाकिस्तानी और जिम्बाब्वे के लोग शीर्ष पांच में हैं।

UK Visa to Indians: 2023 में इंग्लैंड में जाने वाले लोगों के सबसे बड़े समूह के रूप में भारतीय पहले नंबर पर रहे। पिछले साल 250,000 भारतीयों ने यूके का रुख किया, इनमें से ज्यादातर नौकरियों और शिक्षा के लिए यूके पहु्ंचे। ऐसा तब हुआ है जब ब्रिटेन में माइग्रेशन 2022 की तुलना में 2023 में 10% कम हो गया है। पिछले साल ब्रिटेन में प्रवास करने वाले 250,000 भारतीयों में से 127,000 काम के लिए, 115,000 पढ़ाई के लिए और 9,000 अन्य कारणों से गए थे।

visa UK

यूके में सबसे अधिक भारतीय पहुंचे

भारत के बाद ये चार देश

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ONS) के आंकड़ों के अनुसार, 141,000 अप्रवासियों के साथ नाइजीरियाई भारतीयों के दूसरे नंबर पर हैं। ब्रिटेन में अप्रवासियों को भेजने के मामले में चीनी तीसरे, पाकिस्तानी चौथे और जिम्बाव्बे के लोग पांचवे स्थान पर रहे। ओएनएस डेटा से पता चलता है कि यूके में अप्रवासियों की संख्या 2023 में 10% घटकर 685,000 हो गई, जो 2022 में 764,000 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

End of Feed