क्या ईरान का बदला पाकिस्तान के आसिम मुनीर को मारकर लेगा इजरायल? मोसाद लगी पीछे...शहबाज सरकार की धमकी

Pakistan Warned Israel: ब्राजीलियाई पत्रकार पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने जिनेवा में पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हत्या की साजिश रची थी, जिसे पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है।

Mossad Asim Munir Assassination Plot: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को शांत कराने के लिए हाल ही में हुए 'इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन' (Islamabad MoU) के बीच एक बेहद हैरान करने वाला अंतरराष्ट्रीय दावा सामने आया है। ब्राजील के मशहूर खोजी पत्रकार और भू-रणनीतिक विशेषज्ञ पेपे एस्कोबार (Pepe Escobar) ने एक पॉडकास्ट के दौरान दावा किया है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) और उनके पूरे डेलिगेशन की हत्या करने की साजिश रची थी। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया और सुरक्षा अधिकारियों ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे कोरी कल्पना बताया है।

क्या ईरान का बदला पाकिस्तान के आसिम मुनीर को मारकर लेगा इजरायल? मोसाद लगी पीछे...शहबाज सरकार की धमकी

क्या ईरान का बदला पाकिस्तान के आसिम मुनीर को मारकर लेगा इजरायल? मोसाद लगी पीछे...शहबाज सरकार की धमकी

मारियो नवाफाल के पॉडकास्ट में हुआ खौफनाक दावा

राजनीतिक विश्लेषक मारियो नवाफाल के मशहूर पॉडकास्ट में बात करते हुए पेपे एस्कोबार ने बैकस्टेज डिप्लोमेसी का हवाला देते हुए कहा, 'पाकिस्तानी सैन्य खुफिया एजेंसी (ISI/MI) को एक बेहद पुख्ता और 'अल्ट्रा-क्रेडिबल' जानकारी हाथ लगी थी कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीधे आदेश पर मोसाद जिनेवा में आसिम मुनीर और शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे पूरे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पर जानलेवा हमला करने की तैयारी में है।'

End of Feed