नाइजीरिया में नाव हादसे में 25 लोगों की मौत, 14 लापता; खराब मौसम बन रहा राहत और बचाव कार्य में बाधा

उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य में एक यात्री नाव के पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग अब भी लापता हैं। योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

उत्तरी नाइजीरिया के योबे राज्य में एक नाव (कैनो) पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शनिवार शाम को तब हुआ जब नाव पर लगभग 52 लोग सवार थे और यह यात्रा के दौरान पलट गई। 13 लोगों को अब तक बचा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

Boat Capsizes

प्रतीकात्मक तस्वीर

योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि नाव स्थानीय निवासियों को लेकर जा रही थी जो स्थानीय बाजार गए थे।

End of Feed