इस देश में 12 से अधिक बाघों की हुई मौत, चिड़ियाघर ने अवेशेषों को जलाया; जानें पूरा मामला?

Vietnam Tiger Death Case: दक्षिणी वियतनाम में एक के बाद एक 12 से अधिक बाघों की मौत हो गई जिसके बाद उनके अवशेषों को जलाया है और फिर उन्हें दफना दिया गया। वहीं, करीब 20 से अधिक बाघों को पृथक-वास में निगरानी में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मारे गए बाघ बर्ड फ्लू से संक्रमित थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारे गए बाघों में हुई थी H5N1 की पुष्टि।
  • H5N1 की वजह से फैलता है 'बर्ड फ्लू'।
  • संक्रमित बाघों ने छोड़ दिया था खाना-पानी।


Vietnam Tiger Death Case: दक्षिणी वियतनाम के एक चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद 12 से अधिक बाघ मारे गए जिनके अवशेषों को जला दिया गया है। इसके बाद अवशेषों को दफनाया भी गया है।

Vietnam Tiger Deaths

12 से अधिक बाघों ने तोड़ा दम

क्या है पूरा मामला?

सरकारी मीडिया 'वीएनएक्सप्रेस' ने बिएन होआ शहर में वुन जोई चिड़ियाघर के संरक्षक के हवाले से बताया कि पशुओं को पास के फार्म से लाई गईं मुर्गियां खाने के लिए दी गई थी। मारे गए पशुओं में पैंथर और कई शावकों सहित 20 बाघ शामिल थे, जिनका वजन 10 से 120 किलोग्राम के बीच था। उनके अवशेष को चिड़ियाघर परिसर में जलाने के बाद दफना दिया गया।

End of Feed