दुनिया

'ऐसे रोग से ग्रसित हुआ पाकिस्तानी बच्चा जिसका नहीं है कोई इलाज', छाती पीट रहा बदहाल PAK

Pakistan Polio Cases: पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला सामने आया है। इसी के साथ ही साल 2024 में पाकिस्तान में सामने आए पोलियों के मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। ताजा मामला राजधानी इस्लामाबाद से आया है। इस घटना के साथ ही गंभीर वायरस को खत्म करने के राष्ट्रीय प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है।

Image

पोलियो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PAK में पोलियो का एक और मामला आया सामने।
  • पिछले 16 साल में इस्लामाबाद में पोलियो का पहला मामला दर्ज।
  • वायरस को हराने के बदहाल पाकिस्तान के प्रयासों को लगा झटका।

Pakistan Polio Cases: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले 16 वर्ष में पोलियो का पहला मामला सामने आया है। यह घटना देश से इस गंभीर वायरस को खत्म करने के राष्ट्रीय प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है।

जंगली पोलियो वायरस से ग्रसित मिला बच्चा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की एक प्रयोगशाला के अनुसार, इस्लामाबाद के यूनियन काउंसिल रूरल चार में एक बच्चे में जंगली पोलियो वायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) पाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "यह पिछले 16 वर्ष में इस्लामाबाद में सामने आया पहला मामला है।"

Pakistan

पाकिस्तान

पाकिस्तान में कितने मामले आए सामने?

बयान में कहा गया कि यह नवीनतम मामला पाकिस्तान में इस वर्ष पोलियो का 17वां मामला है। पोलियो उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री की विशेष प्रतिनिधि आयशा रजा फारूकी ने कहा, "यह बेहद दुखद है कि एक और पाकिस्तानी बच्चा ऐसे रोग से ग्रसित हुआ है जिसका कोई इलाज नहीं है लेकिन आसानी से उपलब्ध होने वाले टीके की मदद से इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है।"

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article