3 महीने बाद खत्म हुआ मिडिल ईस्ट का महायुद्ध! अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक सीजफायर; ट्रंप बोले- खुल गया होर्मुज

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर ऐतिहासिक सहमति बन गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का आदेश जारी किया है।

US Iran Peace Deal: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मिडिल ईस्ट को तबाह कर रहे महायुद्ध पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। अमेरिका और ईरान ने तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को तत्काल समाप्त करने और दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति लाइफलाइन यानी 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को दोबारा पूरी तरह खोलने पर ऐतिहासिक सहमति जता दी है। इस बड़े समझौते की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिल सकती है।

US Iran Peace Deal reopen strait of hormuz

स्विट्जरलैंड में शुक्रवार को होंगे पीस डील पर दस्तखत (फाइल फोटो | AP)

इस ऐतिहासिक समझौते की मध्यस्थता में पाकिस्तान और कतर ने मुख्य भूमिका निभाई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आधिकारिक रूप से एलान किया कि दोनों पक्षों के बीच गहन चर्चा के बाद आगामी शुक्रवार (19 जून) को स्विट्जरलैंड (जेनेवा) में इस शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे।

End of Feed