भारतीय नौकरों के शोषण के लिए ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के सदस्यों को स्विट्जरलैंड में जेल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

यूके के सबसे धनी परिवार के सदस्यों को जिनेवा के एक आलीशान विला में घरेलू कामगारों के शोषण का दोषी पाया। हालांकि, अदालत ने नौकरों की मानव तस्करी के आरोपी परिवार के सदस्यों को बरी कर दिया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, परिवार के चार सदस्यों में से कोई भी जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं था। हालांकि मामले में पांचवें आरोपी नजीब जियाजी अदालती कार्यवाही में शामिल हुए।

Hinduja Family: स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने शुक्रवार को यूके के सबसे धनी परिवार के सदस्यों को जिनेवा के एक आलीशान विला में घरेलू कामगारों के शोषण का दोषी पाया। हालांकि, अदालत ने नौकरों की मानव तस्करी के आरोपी परिवार के सदस्यों को बरी कर दिया। शुक्रवार को अदालत ने प्रकाश और कमल हिंदुजा को चार साल और छह महीने जेल की सजा सुनाई, जबकि अजय और नम्रता हिंदुजा को चार साल की सजा सुनाई गई। इसने उन्हें मुआवजे के तौर पर करीब 950000 अमरीकी डॉलर और प्रक्रियात्मक शुल्क के तौर पर 300000 अमरीकी डॉलर देने का भी निर्देश दिया।

Hinduja Family

स्विस कोर्ट ने भारतीय घरेलू नौकरों के शोषण के लिए ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार को जेल भेजा

परिवार ने उच्च न्यायालय में अपील की दायर

अभियोजकों ने यूके के परिवार के चार सदस्यों- प्रकाश हिंदुजा, कमल हिंदुजा, अजय हिंदुजा नम्रता हिंदुजा पर भारत से कई श्रमिकों की तस्करी और शोषण का आरोप लगाया था। हिंदुजा परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने आरोपों को खारिज कर दिया था। परिवार के एक व्यवसाय सलाहकार नजीब जियाजी, जिन पर भी आरोप लगे थे, शोषण में शामिल पाए गए। द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुजा परिवार के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील रोमेन जॉर्डन ने ईमेल के माध्यम से भेजे गए एक बयान में कहा कि वे इस फैसले से निराश हैं और उन्होंने उच्च न्यायालय में अपील दायर की है। बयान में आगे लिखा है कि परिवार को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वे खुद का बचाव करने के लिए दृढ़ हैं।

End of Feed