मक्का में हाई अलर्ट! सऊदी अरब का सिविल डिफेंस अलर्ट, जेद्दा, यानबू, तबूक में खतरे की चेतावनी

सऊदी अरब ने मक्का समेत कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। मक्का में हाई अलर्ट है जबकि जेद्दा, यानबू और तबूक समेत कई क्षेत्रों को फ्लैग किया गया है। सऊदी अरब की ओर से वार्निंग मैसेज जारी होने के बाद अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

सऊदी अरब ने मक्का समेत कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है, लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक खतरा टल न जाए, वे अपने घरों या इमारतों से बाहर न निकलें और खुली जगहों व खिड़कियों से दूर रहें। सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि देश के 'नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म' द्वारा संभावित खतरे के बारे में चेतावनी संदेश भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है।

Mecca

मक्का में हाई अलर्ट! (फाइल फोटो)

सऊदी सिविल डिफेंस के निदेशालय ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में आगाह करने के लिए 'नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म' द्वारा चेतावनी जारी की गई है,'साथ ही निवासियों के लिए निर्देश भी जारी किए गए।

End of Feed