मुश्किल वक्त में भारत के काम आया दोस्त आर्मेनिया, ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को दी शरण

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ निरंतर संपर्क में है। बयान में कहा गया है, तेहरान में भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है।

Indian students in Tehran: संकट के समय आर्मेनिया भारत का मददगार बनकर काम आया है। तुर्की के निशाने पर रहे आर्मेनिया की कुछ वर्षों के दौरान भारत से नजदीकियां बढ़ी हैं। ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को इस देश में शरण मिली है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इजराइल और ईरान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है और उनमें से 110 लोग सीमा पार कर आर्मेनिया में प्रवेश कर गए हैं। इसकी पूरी व्यवस्था दूतावास ने की।

iran attack

इजराइल का ईरान पर हमला, भारतीय छात्रों को आर्मेनिया में शरण मिली

तेहरान से निकले भारतीय छात्र

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ निरंतर संपर्क में है। बयान में कहा गया है, तेहरान में भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल लिया गया है। इसकी व्यवस्था दूतावास ने की। इसमें कहा गया कि परिवहन के हिसाब से जो लोग स्वयं इंतजाम कर सकते हैं उन्हें भी हालात को देखते हुए शहर से बाहर चले जाने की सलाह दी गई है।

End of Feed