थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा, 11 साल के बच्चे ने सड़क किनारे चल रहे भिक्षुओं को ट्रक से कुचला; 9 की मौत, 13 अन्य घायल

Thailand Accident: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस हादसे में 9 की मौत हो गई।

Thailand Accident: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे। घायल भिक्षुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Police

थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा (फाइल फोटो)

घायल भिक्षुओं का चल रहा इलाज

मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत के अनुसार, पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भिक्षुओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 13 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन भिक्षुओं की हालत गंभीर है। यह समूह दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत तक की 260 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला था।

End of Feed