रूस ने 430 ड्रोन और 68 मिसाइलों से कीव पर बरपाया कहर, 4 लोगों की हुई मौत; 15 अन्य घायल

Russia Ukraine War: यूक्रेन के कीव क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मुख्य निशाना कीव क्षेत्र का ऊर्जा ढांचा था।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के कीव क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन की राजधानी के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रमुख मिकोला कलाशिंक ने शनिवार को बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें से दो की सर्जरी की जा रही है।

Russia Ukraine War

रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें

जेलेंस्की ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि चार जिलों में बीती रात हुए इन हमलों में रिहाइशी इमारतों, शैक्षिक संस्थानों, उद्योग प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मुख्य निशाना कीव क्षेत्र का ऊर्जा ढांचा था। उन्होंने कहा कि रूस ने विभिन्न प्रकार से 430 ड्रोन और 68 मिसाइल दागीं।

End of Feed