'ट्रंप को मार दो...' अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने व्हाइट हाउस पहुंचा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने 3 बंदूकों के साथ दबोचा

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रंप की हत्या करने की बात कही थी। उसकी कार से तीन बंदूकें और दर्जनों कारतूस मिले।

अमेरिका (America) की राजधानी वॉशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां व्हाइट हाउस (White House) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसके दिमाग में कुछ आवाजें उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हत्या करने के लिए कह रही थीं। जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसकी कार की तलाशी ली, तो उसमें से तीन बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस मिले। अधिकारियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

White house

व्हाइट हाउस (सांकेतिक तस्वीर) iStock

व्हाइट हाउस के पास संदिग्ध हालत में मिली कार

एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात की है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी व्हाइट हाउस के पास अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक पार्क की गई कार में बैठा व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। अधिकारियों ने जब उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने अपने दिमाग में आवाजें सुनाई देने की बात कही। उसने बताया कि ये आवाजें उसे अमेरिका की राजधानी आने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं।

End of Feed