Malaysia Landslide: मलेशिया में भूस्खलन, अब तक 24 लोगों मौत; 9 अब भी हैं लापता

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2022, 11:11 PM IST

कुआलालम्पुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मध्य सेलांगोर के बतांग काली में एक कैंपसाइट पर भूस्खलन हुआ, जहां 94 लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि घटना के समय लोग सोए हुए थे और उसी समय कैंपसाइट से लगभग 30 मीटर ऊंची सड़क से पर्यटक स्थल पर मिट्टी गिर पड़ी और लगभग तीन एकड़ जगह इसकी चपेट में आ गई।

मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बाहरी इलाके में एक पर्यटक शिविर स्थल क्षेत्र में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई । बचावकर्मियों को एक महिला और दो बच्चों के शव शनिवार को मिले। इस हादसे में अभी भी नौ लोग लापता बताये जा रहे हैं।

malaysia landslide

मलेशिया में भूस्खलन (फोटो- एपी)

अभी भी निकल रही हैं लाशें

सेलांगोर राज्य के अग्निशमन प्रमुख नोराजम खामिस ने बताया कि मां और बेटे के शव मिट्टी और मलबे के एक मीटर नीचे दबे हुए पाए गए। बाद में एक छोटी बच्ची का शव भी मिला। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के दौरान ऐसे लोगों के बचने की उम्मीद है जो पेड़ पर या चट्टानों पर चढ़ गए हों और मलबे में दबने के बावजूद उन तक हवा पहुंच रही हो। हालांकि ऐसा होने की उम्मीद कम है।

End of Feed