Gandhi Statue Vandalised: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई, भारतीय दूतावास ने हिंसक कृत्य की कड़ी निंदा की

भारतीय मिशन ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है जबकि उच्चायोग के अधिकारी स्मारक को ठीक कराने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। लंदन के 'टैविस्टॉक स्क्वायर' पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ हुई है।

Mahatma Gandhi Statue Vandalised: भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को लंदन के 'टैविस्टॉक स्क्वायर' पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की। यह घटना दो अक्टूबर को होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतिमा के चबूतरे पर कुछ विचलित करने वाले भित्तिचित्र पाए गए। इस प्रतिमा में राष्ट्रपिता को ध्यानमग्न मुद्रा में दिखाया गया है।

india (1)

लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। Photo-ANI

स्थानीय अधिकारियों से की शिकायत

भारतीय मिशन ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है जबकि उच्चायोग के अधिकारी स्मारक को ठीक कराने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग 'टैविस्टॉक स्क्वायर' पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना से बेहद दुखी है और इसकी कड़ी निंदा करता है।'

End of Feed