3 से 5 जून तक ब्राजील दौरे पर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ब्रिक्स फोरम में करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

BRICS Forum: 3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (IPD) का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, संसद सदस्य विजय बघेल, संसद सदस्य विवेक ठाकुर, संसद सदस्य शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी शामिल होंगे।

BRICS Forum: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल (IPD) का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर, संसद सदस्य विजय बघेल, संसद सदस्य विवेक ठाकुर, संसद सदस्य शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी शामिल होंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, 11 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का समग्र विषय 'अधिक समावेशी और टिकाऊ वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका' है।

Om Birla

ओम बिरला 3 जून को ब्राजील में ब्रिक्स फोरम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान) और आमंत्रित देशों - बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उजबेकिस्तान के पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य - साथ ही अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष महामहिम तुलिया एक्सन भी फोरम की बैठकों में भाग लेंगे।

End of Feed