जानें-क्यों पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने की खुद की तुलना गधे से

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 23, 2022, 02:44 PM IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि उनका विदेश दौरा खुद के फायदे के लिए नहीं होता है। यही नहीं उन्होंने अपने समकक्षों के बारे में कहा कि वो लोग उनसे गधे की तरह काम कराते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने खुद की तुलना गधे से करते हुए कहा कि अमेरिकी दौरे के लिए उन्होंने खुद खर्च किया। यानी कि वो सरकारी खर्चे पर अमेरिका के दौरे पर नहीं थे। सत्ताधारी दल पाकिस्कान पीपल्स पार्टी ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो खुद को गधा बताते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिलावल भुट्टो से सवाल पूछा गया था कि क्या वो अमेरिका के दबाव में लगातार दौरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने समकक्षों के विपरीत वो ट्रिप का खर्च खुद उठाते हैं। उन्होंने कहा कि वो शायद एकलौते विदेश मंत्री होंगे जो अपना टिकट खुद खरीदता है, अपने होटल का बिल चुकाता है, वो पाकिस्तान के लोगों पर बोझ नहीं बढ़ाते हैं।

bilawal bhutto

बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान के विदेश मंत्री

'खुद के खर्च पर करता हूं विदेश यात्रा'

बिलावल भुट्टो ने अपने विदेश यात्रा के बारे में कहा कि यदि उन्होंने ऐसा किया है तो विदेश मंत्री के तौर पर वो सभी तरह के भत्तों के हकदार हैं। वो बताना चाहते हैं कि इन ट्रिप्स मे उन्हें नहीं बल्कि पाकिस्तानी अवाम को फायदा पहुंचा है। यह उनका कठोर परिश्रम है। दूसरे लोग विदेश जाते हैं तो छुट्टियां मनाते हैं। ये लोग उनसे गधे की तरह काम कराते हैं। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है। पाकिस्तान के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। लेकिन मौजूदा सरकार दूरदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है।

End of Feed