टोरंटो मेयर चुनाव की रेस में एक कुत्ता भी शामिल, चुनावी मुद्दा भी है बेहद खास

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 25, 2023, 03:04 PM IST

पिछले आठ वर्षों से शहर के मेयर जॉन टोरी के इस्तीफे के बाद नया चुनाव हो रहा है। 2014 में टोरी पहली बार चुने गए थे।

Toronto Mayor: कनाडा के बड़े शहर में इन दिनों मेयर चुनाव को लेकर गहमागहमी चल रही है। टोरंटो जल्द ही तय करेगा कि उसका अगला मेयर कौन होगा। दरअसल, एक विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद इस पद पर लंबे समय के काबिज रहे नेता को हटा दिया गया है। अब नए मेयर चुनाव में उम्मीदवारों की कोई कमी नहीं है। एक खास उम्मीदवार के कारण चुनाव चर्चा में आ गया है। दरअसल, मौली नाम का कुत्ता भी उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है। इस बार मौली सहित कुल 102 नाम मतपत्र पर होंगे। छह साल का वुल्फ-हस्की कुत्ता और उसका मालिक टोबी हीप्स सर्दियों के दौरान एक खास मुद्दे पर प्रचार में लगे हैं।

मौली के चुनावी वादे

हीप्स ने तर्क दिया कि सर्दियों के दौरान सड़कों पर नमक का अत्यधिक इस्तेमाल मौली जैसे कोमल पैरों वाले कुत्तों के पंजे को चोट पहुंचा सकता है। ये उनका प्रमुख चुनाव मुद्दा है। इसके अलावा उनके चुनावी अभियान में आवास की दुर्गमता ठीक करने, अरबों डॉलर के व्यवसायों पर टैक्स-बढ़ोतरी और नए घरों और कमर्शियल भवनों में जीवाश्म-ईंधन हीटिंग सिस्टम पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि यदि वह जीतते हैं मौली को शहर के पहले मानद कुत्ते मेयर के रूप में नामित करेंगे। उन्होंने बीबीसी को बताया कि मुझे लगता है कि अगर कमरे में कोई जानवर होता तो सिटी हॉल बेहतर निर्णय लेता।

End of Feed