ईरान युद्ध के बीच तानाशाह किम का शक्ति प्रदर्शन! उत्तर कोरिया ने की इस खतरनाक हथियार की टेस्टिंग

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एक बार फिर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शक्ति प्रदर्शन किया है। रविवार को जारी की गई तस्वीरों में किम मिसाइल इंजन के सफल परीक्षण और नए आधुनिक टैंकों के प्रदर्शन का जायजा लेते दिख रहे हैं। किम ने इसे देश की सैन्य शक्ति के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। जानें उत्तर कोरिया की इस नई सैन्य हलचल के पीछे के मायने।

एक तरफ जब पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है और दुनिया की निगाह उस तरफ, उसी बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति के प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। रविवार सुबह उत्तर प्रदेश की सरकारी मीडिया (KCNA) ने किम की कई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें उन्हें मिसाइल इंजन परीक्षण से लेकर आधुनिक टैंकों और स्पेशल फोर्सेज के मार्शल आर्ट्स का मुआयना करते देखा जा सकता है।

kim jong un missile testing

उत्तर कोरिया ने की सॉलिड-फ्यूल इंजन तकनीक की टेस्टिंग (चित्र साभार: KCNA Via AP )

सॉलिड फ्यूल तकनीक और मिसाइल का नया अवतार

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी KCNA ने रविवार को ऐसी तस्वीरें जारी कीं जो बिना किसी तारीख और स्थान के हैं। इन तस्वीरों में किम जोंग उन को एक नए 'सॉलिड फ्यूल इंजन' (Solid Fuel Engine) की टेस्टिंग का निरीक्षण करते दिखाया गया है। रणनीतिक रूप से यह तकनीक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लिक्विड फ्यूल की तुलना में सॉलिड फ्यूल वाली मिसाइलों को बहुत कम समय में लॉन्च किया जा सकता है, जिससे दुश्मन के लिए उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। किम जोंग उन ने इस परीक्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह देश की रणनीतिक सैन्य ताकत को "सर्वोच्च स्तर" पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

End of Feed