खामेनेई का ताबूत कर्बला पहुंचा, भारी भीड़ मौजूद, मशहद में सुपुर्दे खाक से पहले इराक में अंतिम पड़ाव

ईरान ने अली खामेनेई की याद में समारोह हफ्तेभर चला। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तेहरान के अलावा इराक के प्रमुख शिया धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया गया। ईरान की राजधानी तेहरान में देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा पिछले सोमवार को शुरू हुई थी।

Khameneis coffin reached Karbala: खामेनेई का ताबूत कर्बला स्थित इमाम हुसैन के पवित्र तीर्थस्थल पर भारी भीड़ के साथ पहुंचा। शोक मनाने वालों ने दिवंगत सर्वोच्च नेता के ताबूत को कर्बला के सबसे पवित्र स्थल इमाम हुसैन के तीर्थस्थल तक पहुंचाया। गुरुवार को मशहद में होने वाले अंतिम संस्कार से पहले छह दिवसीय जुलूस का यह इराक में अंतिम पड़ाव है। मक्का और मदीना के बाद कर्बला शिया इस्लाम का सबसे पवित्र स्थान है, जहां 680 ईस्वी में इमाम हुसैन शहीद हुए थे। इराकी अधिकारियों और ईरान समर्थित मिलिशिया समर्थकों सहित भारी भीड़ नजफ और कर्बला से होते हुए जुलूस के पीछे-पीछे चली।

Khamenei funeral

खामेनेई का अंतिम संस्कार समारोह

हफ्तेभर चले अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम

ईरान ने अली खामेनेई की याद में समारोह हफ्तेभर चला। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तेहरान के अलावा इराक के प्रमुख शिया धार्मिक स्थलों पर भी ले जाया गया। ईरान की राजधानी तेहरान में देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को शुरू हुई थी। ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे खामेनेई के ताबूत एक ट्रक में रखा गया है। इसी ट्रक में उनके परिजनों के ताबूत भी रखे गए हैं जो 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे। अधिकारियों ने ट्रक को इमाम की दरगाह के चारों ओर बनी पारंपरिक सजावटी जाली का स्वरूप दिया है। अंतिम यात्रा की निगरानी कर रहे रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल हसन हसनज़ादेह ने बताया कि इन ताबूतों को 12 घंटे की यात्रा के दौरान तेहरान की सड़कों से होते हुए मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ले जाया जाएगा।

End of Feed