Strait of Hormuz: इधर ट्रंप ने टाला 'महायुद्ध', उधर ईरान ने खोल दिया होर्मुज; शर्त बस इतनी सी है

ईरान ने अमेरिका की अस्थायी सीजफायर के बाद होर्मुज (Strait of Hormuz) खोलने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसपर ईरानी सेना का पहरा रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को फिलहाल रोक दिया है। मंगलवार को ट्रंप की डेडलाइन खत्म हो रही थी, उससे पहले ट्रंप ने ऐलान कर दिया था कि अमरिका आज की रात ईरान को तबाह कर देगा, जिसके बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा था। अब कुछ देर पहले ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका दो हफ्ते तक ईरान पर हमला नहीं करेगा, जिसके बाद ईरान ने भी राहत देने का ऐलान कर दिया है। ईरान होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोल देगा।

iran (2)

ईरान ने खोल दिया होर्मुज

ईरान ने खोला होर्मुज

न्यूज एजेंसी AP के अनुसार ईरान ने होर्मुज खोलने का ऐलान कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई है। हालांकि ईरान ने एक शर्त भी रखा है कि जहाजों की निगरानी ईरानी सेना करेगी। अराघची ने एक बयान में लिखा, "दो हफ्तों की अवधि के लिए, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग, ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं पर उचित विचार-विमर्श के माध्यम से संभव होगा।"

End of Feed