वैश्विक सुरक्षा पर जापान की PM तकाइची ने जताई चिंता, बोलीं-शांति कायम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं ट्रंप

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान ने तकाइची ने कहा कि 'पश्चिम एशिया और दुनिया भर में इस समय बहुत ही गंभीर सुरक्षा माहौल है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों के बावजूद, मुझे पूरा विश्वास है कि केवल आप, डोनाल्ड, ही पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं।'

Japan PM Praises Trump : अमेरिका की यात्रा पर पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने गुरुवार को बिगड़ती वैश्विक सुरक्षा पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने मध्य पूर्व एवं अन्य जगहों पर संघर्ष रोकने के लिए एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयास पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए तकाइची ने कहा कि दुनिया में शांति कायम करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तकाइची तीन दिनों के यूएस दौरे पर हैं।

japan pm

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात करतीं जापान की पीएम।

ईरान युद्ध पर जापान के समर्थन को लेकर सवाल पूछा मीडिया

व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान ने तकाइची ने कहा कि 'पश्चिम एशिया और दुनिया भर में इस समय बहुत ही गंभीर सुरक्षा माहौल है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों के बावजूद, मुझे पूरा विश्वास है कि केवल आप, डोनाल्ड, ही पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं।' दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए गर्मजोशी भरे शब्द कहे, जिसमें ट्रंप ने प्रधानमंत्री को 'लोकप्रिय, शक्तिशाली महिला' बताया। हालांकि, ऐसा लगा कि कुछ तनाव भी है, क्योंकि पत्रकार बार-बार ईरान युद्ध में जापान के समर्थन को लेकर सवाल पूछ रहे थे।

End of Feed