बैक फायर कर सकते हैं गाजा में इजरायल के कुछ कदम, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने चेताया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 08:34 AM IST

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर बयान जारी करने से पहले ओबामा ने क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से संपर्क किया था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुए बाइडेन आठ साल तक उप राष्ट्रपति रह चुके हैं। राष्ट्रपति रहते हुए ओबामा ने इजरायल के आत्म रक्षा के अधिकार का समर्थन किया।

Israel Hamas War: गाजा में आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेताया है। ओबामा ने कहा है कि गाजा में खाने-पानी की आपूर्ति रोकने जैसे कदम फिलिस्तीनियों की आने वाली पीढ़ियों में इजरायल के प्रति गुस्सा बढ़ा सकता है और इजरायल को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन कमजोर पड़ सकता है। ओबामा ने सोमवार को कहा कि 'मानवीय मूल्यों की अनदेखी कर इजरायल की कोई भी सैन्य कार्रवाई उसके लिए बैक फायर कर सकती है।'

Barack Obama

इजरायल-हमास युद्ध पर बराक ओबामा का बयान।

इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमास ने किया हमला

गत सात अक्टूबर को हमास ने हवा, पानी और आसमान के जरिए इजरायल पर भीषण हमला किया। इस हमले में इजरायल के कम से कम 1400 लोगों की मौत हुई। इसके बाद इजरायल के हमलों में गाजा में 5000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। ओबामा ने हमास के हमलों की निंदा की और इजरायल की सुरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। हालांकि, इस तरह के युद्धों में उन्होंने नागरिकों को होने वाले नुकसान के बारे में भी चेताया।

End of Feed