'मैं घर में बैठा था तभी हम पर गिरा रॉकेट', इजरायली हमलों के पीड़ित ने सुनाई आपबीती; गाजा में दो बच्चों सहित 6 की मौत

Israeli strikes in Gaza: गाजा में इजरायल के हमलों में छह लोग मारे गए। मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को पहला हमला स्थानीय समयानुसार लगभग रात दो बजे गाज़ा सिटी में एक इमारत पर हुआ।

Israeli strikes in Gaza: गाजा में शनिवार को इजरायल के हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए जिनमें दो बच्चे और अल जजीरा का एक कैमरामैन भी शामिल है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल और चरमपंथी समूह हमास के बीच अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद, गाजा में लगभग रोजाना इजरायल के हमले जारी हैं, जिनमें अब तक 1,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

Israeli strikes in Gaza

इजरायल ने गाजा में भी बरपाया कहर

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को पहला हमला स्थानीय समयानुसार लगभग रात दो बजे गाज़ा सिटी में एक इमारत पर हुआ। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दो बहनों- ज़ीना (चार) और लाना (14) के शव शिफ़ा अस्पताल के मुर्दाघर लाए गए। हमले में घायल उनके एक रिश्तेदार मोहम्मद सफादी ने बताया, "मैं घर पर बैठा था तभी एक रॉकेट हम पर गिरा।" उन्होंने बताया कि हमले में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं।

End of Feed