'स्मित मच्छार पूरी मानवता के नायक', इजरायली राष्ट्रपति ने भारतीय कैप्टन की तारीफ में पढ़े कसीदे; यरुशलम में देंगे सर्वोच्च सम्मान

Flydubai Flight Incident: इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी मानवता का नायक बताया।

Flydubai Flight Incident: इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने 174 जिंदगियों को बचाने वाले जांबाज भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी मानवता का नायक बताया। इजरायली राष्ट्रपति ने मच्छार के जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना की और उनके ठीक होने के बाद यरुशलम में स्वागत करने की इच्छा जताई।

Smit Machchhar

कैप्टन स्मित मच्छार (फोटो साभार: @Isaac_Herzog)

इजरायली राष्ट्रपति ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कैप्टन स्मित मच्छर, आप इजरायल, भारत और पूरी मानवता के नायक हैं! वीकेंड में आपको मिले अपने पत्र में मैंने आपके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का उल्लेख किया था।''

End of Feed