इजरायली PM नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से फिर होगी बात; गाजा में सीजफायर को लेकर बन सकती है बात

Gaza Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप 7 जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। बता दें, यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और राजनायिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी।

Benjamin Netanyahu-Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। ट्रंप गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं। जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस लौटे थे, जिसके बाद यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की तीसरी यात्रा होगी। यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और राजनायिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी।

Donald Trump-Netanyahu

पीएम नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका

गाजा में युद्धविराम पर बन सकती है बात

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोमवार को बताया कि ट्रंप और प्रशासन के अधिकारी इजरायली नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। गाजा संघर्ष को समाप्त करना राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता है। लेविट ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा, दोनों से जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। राष्ट्रपति इसे खत्म होते देखना चाहते हैं। वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संघर्ष को खत्म करने पर नए सिरे से फोकस करने का संकेत देते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से गाजा में अगले हफ्ते तक युद्धविराम की संभावना जताई थी।

End of Feed