लेबनान पर आसमान से फिर बरपा कहर, इजरायल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना

Israeli Jets Strike Lebanon: इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर हवाई हमले किये। इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने इन शहरों के निवासियों से वहां से चले जाने का आग्रह किया था। इजरायल के अधिकारी अविचाय अद्राई ने सीमा के पास स्थित तैयबा, तटीय शहर तायरे के पूर्व में स्थित तायर देब्बा और ऐता अल-जबल के निवासियों को उन आवासीय भवनों से 500 मीटर दूर चले जाने की चेतावनी दी।

Israeli Jets Strike Lebanon: इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर हवाई हमले किये। इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने इन शहरों के निवासियों से वहां से चले जाने का आग्रह किया था। ये हवाई हमले हिज्बुल्ला द्वारा लेबनान सरकार से इजरायल के साथ बातचीत न करने का आग्रह करने के कुछ घंटों बाद किए गए।

Lebanon Israel

लेबनान पर आसमान से फिर बरपा कहर (फोटो साभार: AP)

इजरायल ने बरपाया कहर

इजरायल के अधिकारी अविचाय अद्राई ने सीमा के पास स्थित तैयबा, तटीय शहर तायरे के पूर्व में स्थित तायर देब्बा और ऐता अल-जबल के निवासियों को उन आवासीय भवनों से 500 मीटर दूर चले जाने की चेतावनी दी, जिन्हें वे निशाना बना रहे हैं। इजरायली अधिकारी का कहना है कि इन भवनों का इस्तेमाल हिज्बुल्ला द्वारा किया जाता है।

End of Feed