इजरायली सेना की टॉप वकील को डाला गया सलाखों के पीछे...आखिर फिलिस्तीनी बंदी को लेकर क्या दिखा दिया था?

मेजर जनरल यिफात तोमर-येरुशालमी ने शुक्रवार को एक वीडियो लीक होने की आपराधिक जांच के बीच इस्तीफा दे दिया। वीडियो में दिख रहा था कि कैसे इजरायली सैनिकों द्वारा गाजा युद्ध के दौरान एक फिलिस्तीनी बंदी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यह वीडियो पिछले साल लीक हुआ था, जिसमें तोमर-येरुशालमी का उद्देश्य उन आरोपों की गंभीरता को उजागर करना था जिनकी उनका कार्यालय जांच कर रहा था।

Major General Yifat Tomer-Yerushalmi: पिछले हफ्ते तक मेजर जनरल यिफात तोमर-येरुशालमी इजरायली सेना की शीर्ष वकील थीं। अब वह जेल में हैं और देश को हिला देने वाले एक घोटाले के केंद्र में हैं। दरअसल, हाल में कुछ अजीबोगरीब घटनाएं घटीं, जिनमें उनका अचानक इस्तीफा, कुछ समय के लिए गायब होना और उनको खोजे जाना। जहां अधिकारियों ने उन्हें तेल अवीव के एक समुद्र तट पर पकड़ा।

ISRAEL (3)

इजरायली सेना की टॉप वकील को जेल (Photo-AP)

आखिर क्यों की गई गिरफ्तारी?

यह मामला पिछले हफ्ते तोमर-येरुशालमी के इस बात को मानने से शुरू हुआ कि उन्होंने एक कुख्यात इजराइली सैन्य जेल में एक फिलिस्तीनी के साथ गंभीर दुर्व्यवहार के आरोपों की राजनीतिक रूप से जांच के केंद्र में एक निगरानी वीडियो के लीक को मंजूरी दी थी।

End of Feed