West Asia Crisis: क्या ईरान की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं नेतन्याहू? इजराइली राजदूत ने बता दिया पूरा प्लान

भारत में इजरायल के राजदूत रेवेन अजार ने कहा कि अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो इजरायल युद्ध रोकने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि हालिया सैन्य कार्रवाई से ईरान की मिसाइल क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है।

पश्चिम एशिया में जारी इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के राजदूत रेवेन अजार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया इजरायल का प्लान ईरान की जमीन कब्जा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपने रवैये में बदलाव करता है तो इजरायल युद्धविराम के लिए तैयार है।

israel ambassador reuven azar

इजराइल के राजदूत रूवेन अजार

इजरायल हमेशा कूटनीति का समर्थक

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजार ने कहा कि इजरायल हमेशा कूटनीति का समर्थक रहा है,लेकिन हालात ऐसे बन गए कि उसे सैन्य कार्रवाई का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा सैन्य दबाव के बाद कूटनीति फिर से प्रभावी हो सकती है। अजार ने कहा कि हम हमेशा कूटनीति के पक्ष में रहे हैं। दुर्भाग्य से कूटनीति की संभावनाएं खत्म होने के बाद हमें सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि हमारी सैन्य कार्रवाई के बाद कूटनीति फिर से प्रासंगिक बनेगी।

End of Feed