इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी- परमाणु संयत्र पर हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने दी धमकी, भारत ने नागरिकों को किया सतर्क

ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के उद्देश्य से इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत तेहरान समेत कई ईरानी इलाकों पर हमला बोला। इजरायल के एयर स्ट्राइक में नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों तबाह हो गए।

इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर बड़ा हमला करते हुए सीधे तेहरान तक निशाना साध दिया। इजरायल ने एक के बाद एक एयर स्ट्राइक और मिसाइल से हमला कर ईरान के परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी। इसी बीच दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क कर दिया है।

End of Feed