इजराइल ने कर ली थी FlyDubai विमान को मार गिराने की तैयारी, नहीं था और कोई रास्ता: रिपोर्ट

अमेरिका में हुए 9/11 जैसे किसी भी हमले से निपटने के लिए इजराइल के पास एक पुराना मानक प्रोटोकॉल है। इजराइल ने तुरंत अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, फाइटर जेट्स को रवाना किया और एक विशेष कमान केंद्र स्थापित किया।

FlyDubai plane- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में पिछले हफ्ते कैप्टन पर हुए हमले के बाद इजराइल उसे मार गिराने के लिए तैयार था। इजराइल सख्त फैसला लेने को तैयार था, भले ही उस विमान में 170 से अधिक इजराइली नागरिक सवार थे। मामले की सीधी जानकारी रखने वाले दो इजराइली सूत्रों ने सीबीएस न्यूज को यह जानकारी दी है।

Flydubai

FlyDubai को गिराने की थी तैयारी

अचानक गोता खाया विमान

यात्रियों और कैप्टन के अनुसार, जब विमान इजराइल के करीब पहुंच रहा था, तब को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी। हमले के दौरान विमान अचानक 14,000 फीट नीचे आ गया था। इजराइली वायु सेना ने तुरंत कॉकपिट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला।

End of Feed