इजरायल ने बेरूत में बरपाया कहर, हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ समेत 5 की मौत! 25 अन्य घायल

Israel Hezbollah Conflict: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जून के बाद पहली बार रविवार को हमला किया और हिजबुल्ला प्रमुख को निशाना बनाया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

Israel Hezbollah Conflict: इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर जून के बाद पहली बार रविवार को हमला किया और हिजबुल्ला प्रमुख को निशाना बनाया। इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तब्ताबाई को मार गिराया है। उसने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को पुनः हथियार न जुटाने और पुनर्निर्माण न करने की चेतावनी दी। यह हमला, इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के समाप्त होने के लगभग एक वर्ष बाद किया गया है जिससे व्यापक संघर्ष शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। इजरायल ने यह कार्रवाई कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप लियो 14वें के लेबनान दौरे से कुछ दिन पहले की है।

Lebanon Israel

इजरायल ने जून के बाद फिर बेरूत पर बोला हमला (फोटो साभार: AP)

'सख्त कार्रवाई रहेगी जारी'

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उत्तरी इजरायल के निवासियों और इजरायल राज्य के लिए किसी भी खतरे को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करना जारी रखेंगे।’’ सरकारी प्रवक्ता शोश बेडरोसियन ने यह नहीं बताया कि क्या इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचित किया था या नहीं। उन्होंने केवल इतना कहा कि ‘‘इजरायल स्वतंत्र रूप से निर्णय लेता है।’’

End of Feed