174 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का नागरिक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया ऐलान

Captain Smit Machchhar Bravery Award: दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के बाद अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने 'प्रेसीडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Captain Smit Machchhar Bravery Award: अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। इसी कड़ी में इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Israel President Isaac Herzog award) ने कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के प्रतिष्ठित 'प्रेसीडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' (नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार) से सम्मानित करने की बड़ी घोषणा की है।

Captain Smit Machchhar bravery award

इजराइल के राष्ट्रपति ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार के सम्मान की घोषणा (फोटो: AP)

इजराइल राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- "धन्य हैं वे लोग जिनके बेटे और बेटियां ऐसे हैं! यिनोन हायोन, डॉ. शोता मुसिएव, ताली और ज्वी मैंस, ओर पार्डो और आसफ रेगुआन को नागरिक बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इन सभी ने साहस, सूझबूझ और आपसी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मिलकर फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की जान बचाई। उन्होंने न जाने कितने और लोगों की जान बचाई होगी, खासकर उस आतंकवादी की खतरनाक साजिश को देखते हुए।"

End of Feed