हमास पर ग्राउंड एक्शन की तैयारी में इजराइल, भारत के बाद अमेरिकी शहरों में भी बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 01:08 PM IST

Israel Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर हिंसा की आशंका के बीच शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और अन्य शहरों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी, संसद भवन के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी और कुछ स्कूलों को बंद कर दिया।

Israel Hamas War: हमास और इजराइल के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इजराइल पहले ही गाजा में रहने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर इसे खाली करने का अल्टीमेटम दे चुका है, जिससे वह अपने सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दे सके। अब खबर है कि इजराइली सेना गाजा में ग्राउंड एक्शन की तैयारी कर रही है। बता दें, इजराइली वायु सेना ने हमास के ठिकानों पर अब तक जोरदार बमबारी की है।

Israel war

इजराइली सैनिकों के साथ पीएम नेतन्याहू

उधर, इजराइल में जारी संघर्ष की आंच दूसरे देशों तक भी पहुंचना शुरू हो गई है। भारत में इसको लेकर खुफिया एजेंसियां पहले ही अलर्ट कर चुकी हैं। इसमें कहा गया है कि भारत में इजराइली दूतावास और यहूदी समुदाय को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं, अब अमेरिका के कई शहरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

End of Feed