इजरायल कब्जे वाले वेस्ट बैंक में क्या करने जा रहा? फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा समेत 14 देशों ने की निंदा

वेस्ट बैंक में नई यहूदी बस्तियों को इजरायल की हालिया मंजूरी की निंदा की जा रही है। यह मंजूरी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका इजरायल और हमास पर गाजा सीजफायर के नए चरण को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा है, जो 10 अक्टूबर को लागू हुआ था।

Israel West Bank News: फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और जापान समेत चौदह देशों ने बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नई यहूदी बस्तियों को इजरायल की हालिया मंजूरी की निंदा की। फ्रांस के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया, 'हम, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आइसलैंड, आयरलैंड, जापान, माल्टा, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली सिक्योरिटी कैबिनेट की 19 नई बस्तियों को मंजूरी की निंदा करते हैं।'

WESTBANK

इजरायल कब्जे वाले वेस्ट बैंक में क्या करने जा रहा?

बयान में कहा गया है, 'हम किसी भी तरह के कब्जे और सेटलमेंट पॉलिसी के विस्तार का साफ तौर पर विरोध करते हैं।' इस हफ्ते इजरायली कैबिनेट ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियां बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।'

End of Feed