Israel-Iran War: ईरान पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिसाइल साइट्स और सैन्य ठिकाने किए तबाह; देखें तस्वीर

इजरायल ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और स्टोरेज साइट्स, एयर डिफेंस सिस्टम और कई कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।

Israel-Iran War: इजरायल ने रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के अहम सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया।

israel iran war

इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकाने किए तबाह। AI GENERATED/ AP

रिपोर्ट के अनुसार, इन एयरस्ट्राइक में बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और स्टोरेज साइट्स, एयर डिफेंस सिस्टम और निगरानी चौकियों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, कई अस्थायी कमांड सेंटर भी तबाह कर दिए गए, जहां से ईरानी कमांडर ऑपरेशन चला रहे थे।

End of Feed