Israel Hamas War: धीरे-धीरे निकल रही हमास की हेकड़ी, जंग के बीच अब दो इजराइली महिलाओं को किया रिहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 08:04 AM IST

Israel Hamas War: हमास ने इस रिहाई के पीछे मानवीय कारण बताया है। हमास की ओर से कहा गया है कि दोनों महिलाओं के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रिहाई का फैसला किया गया है। वहीं इजराइल ने रिहाई के लिए मिस्र और रेड क्रॉस संगठन का धन्यवाद जताया है।

Israel Hamas War: गाजा पट्टी पर हमास और इजराइल के बीच पिछले 17 दिनों से जंग जारी है। जैसे-जैसे इजराइल अपने हमले तेज करता जा रहा है, हमास की हेकड़ी भी कम होती जा रही है। अब जब इजराइल गाजा पट्टी पर जमीनी एक्शन की तैयारी कर रहा है, तो हमास ने दो इजराइली बुजुर्ग महिलाओं को रिहा कर दिया है। यह रिहाई सोमवार शाम को की गई है।

Israel Hamas war

इजराइल हमास संघर्ष

हमास ने इस रिहाई के पीछे मानवीय कारण बताया है। हमास की ओर से कहा गया है कि दोनों महिलाओं के खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रिहाई का फैसला किया गया है। वहीं इजराइल ने रिहाई के लिए मिस्र और रेड क्रॉस संगठन का धन्यवाद जताया है। बता दें, इससे पहले हमास ने दो अमेरिकी महिलाओं जूडिश और नताली रानान को रिहा किया था।

End of Feed