Israel Election Results: नेतन्याहू का खेल बिगाड़ेंगे गादी आइजेनकोट? जानें इजरायल चुनाव में बहुमत का गणित कैसे बना बड़ा सिरदर्द!

इजरायल के चुनाव में फिलहाल तस्वीर सिर्फ इस बात से तय नहीं होगी कि किस पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। असली परीक्षा यह है कि कौन-सा नेता अलग-अलग दलों को साथ लाकर 61 सांसदों का समर्थन जुटा पाता है। अंतिम नतीजे और गठबंधन वार्ता ही तय करेंगे कि नेतन्याहू सत्ता में बने रहेंगे या इजरायल में नई सरकार बनेगी।

Israel Election Results: इजरायल में हुए संसदीय चुनाव के नतीजों में किसी भी गठबंधन को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। 85 फीसदी वोटिंग की गिनती के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गादी आइजेनकोट की पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा। नेतन्याहू के नेतृत्व वाला दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों का गठबंधन 53 सीटों पर आगे है, जबकि पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले मुख्य विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलने का अनुमान है।

israel election

इजरायल आम चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी को गादी आइजेनकोट की पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। AP

अरब दलों के खाते में 19 सीटें जाती दिख रही हैं। इजरायल की संसद में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए अलग-अलग दलों के बीच गठबंधन की बातचीत अहम होगी। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी सभी पक्षों से खुले मन से बातचीत करने की अपील की है।

End of Feed