इजराइल का ईरान पर जवाबी हमला, तीन शहरों को बनाया निशाना, कई सैन्य ठिकानों पर किए हमले

बता दें कि मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला किया है जिससे क्षेत्र में एक बार फिर बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

Israel-Iran War: ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइल दागे जाने के बाद दोबारा युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हुए हमले के प्रतिशोध में इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार करने के कुछ घंटों बाद, इजरायल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मीडिया ने सोमवार तड़के बताया कि ईरान के तेहरान, तबरीज और इस्फहान में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

Iran Israel war

इजराइल का ईरान पर जवाबी मिसाइल हमला

पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला

इजराइल का कहना है कि उसने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने टेलीग्राम पर लिखा, "कुछ देर पहले, इजराइली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन से संबंधित सैन्य ठिकानों पर हमला किया।" हताहतों या हमलों के सटीक स्थान के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली हमले के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

End of Feed