जिस इस्लामाबाद ब्लास्ट के लिए भारत को घेर रहा था पाकिस्तान, उसमें निकला उसी के ISPP का हाथ; सामने आकर ले ली जिम्मेदारी

इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान प्रोविंस (ISPP) ने ली है। ISPP ने कहा है कि सैफुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में आत्मघाती बम हमला किया था।

शुक्रवार को पाकिस्तानी की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई थी और 169 घायल हो गए थे। इस हमले के लिए पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। भारत ने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया था। अब जिस आतंकी संगठन ने इस्लामाबाद हमले की जिम्मेदारी ली है, उसे जानकार पाकिस्तान ही सवालों के घेरे में आ गया है। इस्लामाबाद आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान प्रोविंस (ISPP) ने ली है। इसे खड़ा करने मे ंपाकिस्तान का ही हाथ बताया जाता है।

Islamabad blast

ISPP ने किया था इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला (फोटो- AP)

End of Feed